हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत पिरान कलियर की जनता निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पिरान कलियर नगर पंचायत के विकास की भागदौड़ किस प्रत्याशी के हाथ में देंगे। यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष पद की इमानदार, कर्मठ, और जुझारू भावी प्रत्याशी अखतरी बेगम के कुशल व्यवहार, प्रेम भाव और जनता कार्यो के लिए समर्पित रहने के कारण पिरान कलियर की जनता का भरपूर सहयोग चुनाव में मिल रहा है। उनके पति मौहम्मद इमरान उर्फ मान्ना की कई वर्षों से की गई समाज सेवा भी रंग ला रही है। उनके डोर टो डोर जनसंपर्क में जनता भरपूर समर्थन देने के साथ साथ विजयी होने का  आशीर्वाद भी दे रही है। मौ. इमरान उर्फ मान्ना ने जनसंपर्क में कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जनता को ठगने का काम किया है। पिरान कलियर नगर पंचायत के विकास और जनता की समस्या समाधान के लिए बहुजन समाज पार्टी पद के प्रत्याशी को भारी मतों से जीता कर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भेजना होगा। तभी पिरान कलियर की जनता का भला हो सकेगा। जनसंपर्क में चौधरी चरण सिंह, सुरेंद्र सैनी, रविंद्र सहगल, राणा प्रताप, विक्की मौर्य, सुल्तान अहमद, मोहम्मद दानिश, डॉ० पप्पू, मोसिन अहमद आदि ने भी अपने अपने विचार रख कर जनता से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस अवसर पर सोनू, मासूम, मुमताज अहमद, शाहनवाज त्यागी मोहम्मद असलम. शमीम अहमद, मरगूब त्यागी, इरफान, सोराज सिंह, छोटेलाल, राकेश कुमार मनीष कर्णवाल, डॉ० नीरज पाल, हरिदास प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours