हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में गश्त के दौरान अलग अलग जगहों से अवैध शराब तस्करों को धर दबोचा है। पुलिस गश्त में पंकज पुत्र ऋषिपाल निवासी झंडा चौक ज्वालापुर, संजीव कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर, सत्तू राम पुत्र धर्मराम निवासी तेलीयान ज्वालापुर के कब्जे से 20 पव्वे देसी शराब के पकड़े गए हैं। वहीं सोनिया पत्नी जसवीर मोहल्ला मालियान ज्वालापुर, तथा किशनपाल पुत्र रघुनाथ त्यागी रायगढ़ खड़खड़ी हरिद्वार से वाहन संख्या यू० ए० 082136 स्कूटर में 36 देसी पव्वे अवैध शराब के साथ मौके पर पकड़े गए हैं। पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को प्रभावी धाराओं में मुकदमा पंजीकरण कर जेल भेज दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours