हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के आदेश अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में रुड़की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। कि एक सफेद रंग की स्कूटी जिस पर पीछे नंबर प्लेट नहीं है। ढ़ण्डेरा से रुड़की बाजार की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए एम.एच तिराहे पर ढ़ण्डेरा से आने वाले वाहनों की सधन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को सफेद रंग की एक्टिवा आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक्टिवा सवार को धर दबोच कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर एक्टिवा सवार के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां और 180 इंजेक्शन पुलिस ने बरामद किए। एक्टिवा सवार ने अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र इकराम निवासी जलालपुर रुड़की उम्र 24 बताई है। पुलिस ने औषधि निरीक्षक नीरज कुमार से दवाई और इंजेक्शन के बारे में जानकारी ली। तो उन्होंने बताया कि यह दवाईयां और इंजेक्शन नशा करने के इस्तेमाल में आती हैं। पुलिस ने अब्दुल रहमान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां और इंजेक्शन रखने का लाइसेंस तलब किया। तो वह आनाकानी कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। पुलिस की सक्ति से पूछताछ करने पर अब्दुल रहमान ने बताया कि नौशाद नाम का व्यक्ति जिसकी मेडिकल स्टोर की दुकान लंढोरा बस स्टैंड तिराहे के पास है। वही मुझे नशीली दवाईयां इंजेक्शन उपलब्ध कराता है। जिन्हें में जगह-जगह बेच देता हूं। पुलिस ने नौशाद नाम के व्यक्ति के मेडिकल स्टोर पर भी दबिश दी। लेकिन स्टोर की दुकान बंद मिली। पुलिस नौशाद की तलाश भी कर रही है। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में निरीक्षक अमरजीत सिंह, औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, व० उ० नि० अभिनव शर्मा, उ० नि० कुलदीप काण्डपाल, कां० टीकाराम, कां० अनिल मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours