हरिद्वार की गूंज (24*7)



(मौ. आरिफ) हरिद्वार। विवेक विहार वार्ड नंबर 15 से भावी कांग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी विवेक भूषण(विक्की) ने  डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के गढ़ में कांग्रेस पक्ष में वोटों की अपील करते हुए जनता का आशीर्वाद लिया। जनता ने भी अपना समर्थन देते हुए विवेक भूषण को भारी वोटों से विजयी होने का आशीर्वाद दिया। विवेक भूषण लगातार जनता से संपर्क बने हुए। उनकी साफ-सुथरी छवि और वार्ड नंबर 15 की जनता के जबरदस्त समर्थन से अन्य प्रत्याशियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क में विवेक भूषण विक्की ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता का शोषण करती आ रही है। भाजपा सरकार में गरीब आदमी ओर गरीब, और अमीर आदमी ओर अमीर होता जा रहा है। यह सरकार अमीरों की सरकार है। उन्होंने कहा कि विकास के ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार ने नोट बंदी कर गरीब जनता को मारने का काम किया। जीएसटी और अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को सड़क पर लाने का काम किया। उन्होंने कहा की भाजपा को सत्ता से उखाड़नी होगी। कांग्रेस को सत्ता में लानी होगी। जिससे हरिद्वार नगर निगम में विकास तेजी से हो सके। और हर समाज के लोगों की समस्याओं का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, ब्रजभूषण, अमित भूषण, संदीप कुमार, मोहित शर्मा, मदन सिंह, राजू जगन्नाथ थथराल, बन्नी, अंकित शर्मा, प्रभाकर शर्मा, विजय राणा, वीके गुप्ता, सुरेंद्र कपूर, राजू गौरव चौधरी, चंद्रपाल सैनी, कर्ण पाल शर्मा, अंजू हिवेदी, उमा देवी, लक्ष्मी सैनी, मधु चौधरी, बाला सैनी, कल्पना, निधि ने भी कांग्रेस के पक्ष में जनता से वोट डालने अपील की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours