हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्र अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व  में राज्य स्थापना दिवस बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चिन्हित राज्य आंदोलनकारो ने प्रेम नगर आश्रम के घाट पर 151 दीप प्रज्वलित कर राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी तथा जबरदस्त आतिशबाजी की। राज्य आंदोलनकारियों के उत्सव से लग रहा था। कि राज्य आंदोलनकारियों में जहां एक और उत्साह है। तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार के द्वारा निरंतर हो रही उपेक्षा पर भारी आक्रोश भी देखने को मिला। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों ने 14 सूत्रीय मांग पत्र राज्य सरकार के मुख्यमंत्री को फैक्स कर उसका अविलंब निराकरण की मांग की। राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्र अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि नगर निगम चुनाव के पश्चात समिति का एक शिष्ट मंडल माननीय मुख्यमंत्री को मिलेगा।  और अपनी मांगों के लिए निराकरण पर वार्ता करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धीरे धीरे राज्य आंदोलनकारियों की सुविधाएं समाप्त हो रही हैं। पहले 10% आरक्षण पर रोक, बसों में निशुल्क यात्रा पर रोक और अब मृत्यु के पश्चात पेंशन पर रोक लगा दी गई है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ट केंद्रीय अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय संगठन महेश गौड़, रश्मि चमोली, सतीश जैन, आदि बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours