हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। विभागीय आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं हरिद्वार के अशासकीय स्कूल छात्रों का आर्थिक शोषण जारी सत्र 2018/19 के प्रारम्भ में ही खण्ड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद द्वारा लिखित सूचना जारी कर सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों को अनुपालन हेतु आदेशित किया गया था कि किसी भी स्कूल मे अन्य प्रकाशन की पुस्तकें बच्चों को नहीं दें केवल एन०सी०आर०टी पाठ्यक्रम ही उपलब्ध कराया जाये व फीस के लिए भी निर्देश दिए गये थे, इसके साथ-साथ यूनीफार्म हेतु भी कई तरह के निर्देश जारी किये गये थे लेकिन वह डी०पी०एस हो या शिवम् अकाडमी हेत्तमपुर रोशनाबाद या फिर भानु्प्रताप मेमोरियल पब्लिक स्कूल जगजीत पुर हरिद्वार हो किसी भी स्कूल ने महोदय के आदेश को फूटी आंखों नहीं देखा व प्रत्येक वर्ष बदलती यूनीफार्म, निजी पुस्तकों के चलते भारी कमीशन खोरी व लूटखसोट कार्यक्रम बदस्तूर जारी है, कुछ स्कूलों का तो यह आलम है कि स्कूल डायरी में प्रपार्टी व मीडिया से संबंधित विग्यापन लोगों को गुमराह करने हेतु छाप कर शासन प्रसाशन की आँखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं व शिक्षा विभाग धृतराष्ट्र की तरह लूटपाट देख रहा है, कई बार अभिभावकों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया परन्तु मामला टाँय टाँय फिस्स हो गया, यदि समय रहते इस लूट खसोट व कमीसन खोरी पर लगाम नहीं लगाई गयी तो परिणाम देखने लायक होगें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours