हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ. आरिफ) हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती किरण सिंह ने शिवालिक नगर में चुनावी कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया। जनता ने उद्घाटन में बड़े हर्षोल्लास के साथ फूल मालाएं पहनाकर श्रीमती किरण सिंह का भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के शुभ अवसर पर श्रीमती किरण सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त नगर पालिका शिवालिक नगर में विकास के लिए हर समय तत्पर रहना, मेरा पहला कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर की जनता सड़कें, बिजली, पानी और सिवर लाईन की परेशानियों से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर की जनता के बीच में रहकर जनता की समस्या निस्तारण के लिए दिन रात कार्य किया है। जिसका फल जनता अपना आशीर्वाद के रूप में मुझे देगी। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद सदैव मेरे ऊपर रहा है। और जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से जीत हासिल कर नगर पालिका शिवालिक नगर में पहुंच कर विकास के लिए भरपूर मेहनत करूंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए भी नई नई स्कीमें चलाई जाएंगी। जिससे महिलाओं का उत्पीड़न न हो सके। उद्घाटन में आए अतिथियों ने अपने अपने विचार रख कर जनता से श्रीमती किरण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। और कहा कि सुचारू, शिक्षित, कर्मठ श्रीमती किरण सिंह ही शिवालिक नगर में तेजी से विकास कराकर जनता की समस्याओं का निस्तारण कर सकती हैं। श्रीमती किरण सिंह ने लगातार जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं के हल निकाले है। और आगे भी निकालेंगी। हम एकजुट होकर भारी मतों से श्रीमती किरण सिंह को जीत हासिल करानी होगी। जिससे शिवालिक नगर की जनता का भविष्य उज्जवल हो सके। इस मौके पर प्रशांत राय, डॉक्टर राजेंद्र पाराशर, रमेश शर्मा, उषा सिंह, सीमा देवी, अनीता, ममता, मनोज चौहान, लव दत्त, सुरेश सिंह, संत कुमार, रूबी सिंह, कुलपति पांडे, कैलाशा देवी, अमृता सिंह, दीप्ति, आराधना, जगदीश रावत, चंद्रशेखर, मनोज शर्मा, इम्तियाज आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours