हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी वार्ड नंबर 16 की कांग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी अनीता गुप्ता ने चुनावी कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि पूर्व सभासद अशोक शर्मा और अनीता गुप्ता का फूल मालाऐ पहनाकर बड़े जोश के साथ जनता ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार, संजय पालीवाल, जेपी पांडेय, अम्बरीष कुमार ने शिवलोक कॉलोनी की जनता से पार्षद पद अनीता गुप्ता और मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि शिवलोक कॉलोनी की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। केंद्र में भाजपा, राज्य में भाजपा, और हरिद्वार के शहरी विकास मंत्री भाजपा के होने के बाद भी हरिद्वार नगर निगम की जनता सड़के, बिजली, पानी और सीवर लाइनों की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने सदैव जनता से झूठे वादे कर  सत्ता हासिल करने का काम किया है। जनता को भाजपा की नीति समझनी होगी। झूठी सरकार को सत्ता से बाहर करनी होगी। जिससे गरीब जनता का भला और हरिद्वार नगर निगम में विकास कार्य हो सके। वही पूर्व विधायक अबरीष कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शहर में कॉलोनिया बनवाकर गरीब जनता को बरसाने का काम किया है। जनता की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने और समस्याओं के निस्तारण करने का काम किया है। और भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है। गरीब जनता को उजाड़ने का काम कर रही है। विकास के ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार हवाओं में तीर चलाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियो को नगर निगम चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाकर सत्ता में लाना होगा। जिससे हरिद्वार की जनता का शोषण रुक सके। इस अवसर पर  प्रदीप चौधरी, हिमांशु, रोहण कुमार, वरुण कुमार, विवेक शर्मा, विक्की कुमार, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours