हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रुड़की राजेंद्र नगर स्थित ग्राउंड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पंडित ओम जी वैदिक ने श्रीभगवत की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि भागवत कथा का कलयुग में विशेष महत्व है। इसके सुनने से मनुष्य को जहां पुणे की प्राप्ति होती है। वहीं उसके सभी कष्टों का निवारण भी प्रभु करते हैं। भाजपा नेता गौरव गोयल ने कथा में अतिथि के रूप में पहुंचकर कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा सुनने से भक्त जनों को ईश्वर के निकट पहुंचने का अवसर मिलता है। आज के समय में कथा का बड़ा महत्व है। ऐसी कथाओं के माध्यम से धर्म प्रेमियों में धर्म के प्रति आस्था तो मजबूत होती है उनको धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है। इस अवसर पर अनुज कपिल, किसलय कुमार, पंकज कुमार अभिमन्यु सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours