हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। पिरान कलियर साबिर पाक के 750वें सालाना उर्स के समापन अवसर पर मेला कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों,


अधिकारियों तथा मेले में सेवारत रही संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रुड़की एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों और जनता के सहयोग के कारण और से मेला सकुशल संपन्न हो सका है। एसपी देहात मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष कुछ ना कुछ अप्रिय घटना मेले में हो जाती थी। परंतु इस वर्ष पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से मेला सर्वाधिक सफल रहा। एसपी देहात मिश्रा ने कहा कि मेले में जेब तराशी, मोबाइल चोरी की घटनाएं पिछले वर्षों की उपेक्षा शुन्य के बराबर रही, जिसके लिए पिरान कलियार थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मेला प्रभारी मनोज नैनवाल व दरगाह मैनेजर शाहिद अली अंसारी बधाई के पात्र हैं। सम्मान समारोह महफिल ए कव्वाली की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव के साथ-साथ मेला संपन्न कराया जाना एक बड़ी चुनौती थी। जिसके सफल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने साबिर पाक के उर्स में सेवा कि उनका सम्मान होना बड़े गर्व की बात है। तथा इस परंपरा को भविष्य में भी जारी रखा जाना चाहिए। पूर्व राज्य मंत्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारों ने सकारात्मक भूमिका निभाकर इस हिंदू मुस्लिम एकता के पर्व को सफल बनाया है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थाना प्रभारी पिरान कलियर प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्होंने मेले की तैयारी के लिए 2 माह पूर्व अवांछित तथा संदिग्ध अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाकर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया। दरगाह के प्रबंधक शाहिद अली अंसारी ने कहा कि मेला अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नितिका खंडेलवाल के निर्देशन में जरीन की सुविधा के लिए सफाई, पानी, बिजली व दुकानों का निर्माण कराया गया। जिससे कि जायरीन को राहत मिल सके। इस अवसर पर हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस नेता ममतेश शर्मा एडवोकेट, समाज सेविका डॉक्टर संगीता अग्रवाल, पैगामे इंसानियत संस्था के नईम सिद्दीकी, सफाई अभियान नगर निगम रुड़की की की ब्रांड अंबेसडर अंजुम गौड, चेयरमैन पुत्र पिरान कलियर शफकत अली, साबरी सेवा समिति के डॉक्टर नुसरत अली, सोहेल मियां साबरी, रियाज कुरेशी, इंजीनियर शमीम अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए। सम्मान कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी ने किया। सम्मान समारोह में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, दरगाह प्रबंधक शाहिद अली अंसारी, अशोक प्रमोद कुमार, मेला अधिकारी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक आमिर अली, एहसान अली, योगेश कुमार सक्सेना यातायात, प्रदीप नेगी गुप्तचर विभाग, उमेश कुमार, तस्लीम आरिफ, परवीन सैनी, शहजाद अली, मंसूर अली, वीरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह, जमशेद अली, संजय राय, अरविंद पाल, गोपाल राय , प्रेम प्रकाश, वीपेंद्र रावत, मोहम्मद अब्दुल्ला, इंतखाब आलम, राव शारीक अली, असलम कुरेशी, मोहम्मद हारून, मौजजन अब्दुस्सलाम खादिम, इमरान देशभक्त, सैयद नफीस उल हसन आदि को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महफिल ए कव्वाली का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई के कव्वाल अमन अफजल साबरी व दिल्ली के असलम बजनी कव्वालों ने कव्वालियां पेश की। अकीदत मंदो ने देर रात तक कव्वालियों का लुत्फ उठाया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours