हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशी हेमा रानी वार्ड नंबर 17 टिबडी धीरवाली बस्ती मे चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मेयर प्रत्याशी श्रीमति निर्मला देवी द्वारा किया गया। उद्घाटन मे महिलाओं और नौजवान ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देते हुए भव्य स्वागत किया। मेयर प्रत्याशी श्रीमती निर्मला देवी ने टिबडी की जनता को बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश को लूटने का काम किया। तो वहीं भाजपा भी पीछे नहीं रही। भाजपा के नेताओं ने व्यापारियों, किसानों और गरीब जनता को उजाड़ने का काम किया। दोनों ही सरकारो ने जनता का शोषण ओर विकास कार्यों को बाधित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जनता को मात्र गुमराह, झूठे वादे कर सत्ता में आकर गरीब जनता का शोषण करने में लगी हुई है। वही पार्षद पद प्रत्याशी हेमा रानी ने कहा कि टिबडी की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करना मेरा लक्ष्य होगा। जनता के आशीर्वाद से बिजली की सही व्यवस्था और सड़कों के कार्य कराए जाएंगे। जिससे टिबडी की जनता सुखदायक जीवन व्यापन कर सके। उन्होंने जनता से वोटों की अपील करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही हमारे हरिद्वार क्षेत्र की जनता का भला कर सकती हैं। हमें बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाना होगा और झूठी सरकारों को सत्ता से उखाड़ ना होगा। जिससे सर्व समाज का कल्याण और हरिद्वार में विकास कार्य हो सके। उद्घाटन मे जनता के साथ साथ  पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours