हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। राज्य आंदोलनकारीयो की लम्बित मांगों को विधानसभा में प्रस्तुत कर उनको पारित करवाने के दिए निर्देश राज्य सरकार को देने के लिए चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति (रजि.) के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे के नेतृत्व में समिति महिला प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष सावित्री नेगी, समिति गढ़वाल मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद व्याम, शहर अध्यक्ष आशुतोष डगवाल, मीरा रतूड़ी, रश्मि चमोली, सरोज देवराडी, केशव सिंह नेगी, बीना नोटियाल, सराचती जोशी, दीपा भट्ट अंजू गोरोला, सुभाष, भूपेंद्र आदि ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन ऋषिकेश में प्रस्तुत किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्तुत ज्ञापन में कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में राज्य स
रकार को राज्य आंदोलनकारियों की लम्बित मांगों के निराकरण हेतु संकल्प के साथ ठोस नीति बनाने के निर्देश दिए गए थे। परंतु राज्य सरकार ने उसका संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने ज्ञापन में विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की 14 सूत्रीय मांग राज्य सरकार से प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत करवाकर उनको पारित करवाने के निर्देश राज्य सरकार को दे। उन्होंने ज्ञापन में जनवरी 2019 प्रथम सप्ताह हरिद्वार में स्वागत समारोह हेतु समय देने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य सरकार को नींद से जगाने के लिए 14 दिसंबर को घेराव का मन बना रही है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours