हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ० आरिफ) हरिद्वार। वार्ड नंबर 14,15 में महिलाओं ने मतदान में रुचि दिखाते हुए अपना बहुमूल्य वोट डाला। महिलाओं के अंदर मतदान करने का जोश अलग ही दिखाई दिया। लाइनों की कतारों में लगी महिलाओं ने अपने बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। बूथ नंबर 43 में 20 प्रतिशत, बूथ नंबर 44 में 14 प्रतिशत, बूथ नंबर 52 में 14 प्रतिशत, बूथ नंबर 53 में 10 प्रतिशत और 54 बूथ में 15 प्रतिशत और वार्ड नंबर 12 बूूूथ 33 में 18 प्रतिशत, बूथ 34 में 18 प्रतिशत, बूूूथ 35 में 21 प्रतिशत, और 36 बूथ में 11 प्रतिशत मतदान 10:30 बजे तक हुआ। सुबह 8:00 बजे से ही मतदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बूथो पर मतदाताओ की संख्या कम दिखाई दी। लेकिन 10:00 बजे के बाद मतदाताओं ने अपने बहुमूल्य वोट के मतदान में रुचि दिखाते हुए मतदान केंद्रों पर भारी संख्या जुटनी शुरू हो गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours