हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) भगवानपुर। भगवानपुर लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र की ईस्ट इंडिया उद्योग कंपनी मैं आज शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई जिससे लाखों का नुकसान हुआ, भगवानपुर थाना क्षेत्र में ईस्ट इंडिया कंपनी में बिजली के ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं वही आज शॉर्ट सर्किट होने के कारण कंपनी में आग लग गई जिसके चलते कंपनी में लगभग 30 लाख के आसपास नुकसान हुआ  कर्मचारियों  एवं दमकल विभाग की टीम ने कंपनी में लगी आग पर काबू जल्द ही काबू पा लिया कंपनी के जनरल मैनेजर ने कर्मचारियों की तारीफ की और बताया कि कर्मचारियों के ने कंपनी में बहुत बड़ा नुकसान होने से बचाया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours