हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर इब्राहिमपुर गांव में गांधी जयंती की 150वीं वर्षगांठ पर स्वच्छता ही मिशन है के अंतर्गत गांव में जगह जगह सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति ग्राम वासियों को जागरुक किया गया। ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह ने स्वच्छता ही मिशन के कर्म में ग्राम वासियों को जागरूक करते हुए कहा कि ग्राम वासियों को यह संकल्प लेना होगा कि गांव क्षेत्र में कहीं भी गंदगी नहीं फैलने देगे। गंदगी फैलने से अनेकों बीमारी हमारे घरो  के अंदर अपनी जडे जमा लेती है। जिससे हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है। और स्वच्छता से ही हम इन बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने  ग्राम वासियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि घरों से निकलने वाला कूड़ा कचरा हमें कूड़ेदान में ही इकट्ठा करना है। हमें गांव क्षेत्र में टायर रबड़ आदि नहीं जलानी हैं। जिससे हमारा वायु वातावरण गंदा हो सके। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे कल का भविष्य हैं। उनका स्वास्थ्य रखना हम ग्राम वासियों की जिम्मेदारी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours