हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। गांधी जयंती के उपलक्ष में गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ कप्यूटर के छात्र छात्राओं ने लक्सर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जगह जगह साफ सफाई का अभियान चलाकर  नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वही एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि हर नागरिक को स्वच्छता की शुरुआत अपने घरों से करनी चाहिए। जब हमारा घर स्वच्छ और सुंदर होगा तभी हम अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने घरों में कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कूड़े को इधर उधर ना फेंक कर कूड़े दान में ही डालें। जिससे हमारे आसपास का वातावरण दूषित न हो सके। उन्होंने कहा कि हम साफ सफाई कर अच्छी वायु को महसूस कर सकते हैं। और अच्छे वातावरण से ही हमारे बच्चे स्वस्थ रह सकते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours