हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। क्या इस प्रकार स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा हो पायेगा?प्रशासन ने आँख व् कान बंद करे हुए है जिसके चलते यह आलम है कि कबाड़ी अपनी मन मर्ज़ी चलाते हुए सड़क किनारे व् सड़क के बीचों बीच डिवाइडर पर भी अपना कबाड़ व् कूड़ा फैलाकर व्यवसाय कर रहे हैं, यह नज़ारा है राजा जी बिस्कूट फैक्टरी निकट से शुरू होने वाले बहादराबाद सिडकुल हाईवे का जहाँ आजकल कई रिहाइशी आवासीय कॉलोनियां व् फ्लैट्स आदि भी विकसित हो चुके हैं जहाँ लोग अपने परिवार के साथ निवास भी कर रहे हैं यह चंद और कुछ ही क्षेत्र की छवियां हैं इसी प्रकार काफी लंबा हाईवे के किनारे का क्षेत्र इन कबाड़ी व्यापारियों ने दूषित किया हुआ है जो अस्वच्छता तो फैला ही रहे है साथ ही में ज़हरीले व् विषैलो पदार्थों को सड़क के किनारे एक लंबे समय तक एकत्रित कर आस पास का पर्यावरण भी दूषित कर रहे हैं जिस से कि निवासियों के स्वास्थ्य ख़राब होने की भी संभावना है। यह गंभीर विषय जो कि स्वच्छता व् स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है इस पर सख्त कार्यवाही करते हुए कोई ठोस कदम उठाएं जाने की आवश्यकता है।स्थानीय लोगों द्वारा हरिद्वार की गूंज के सवांददाता को जानकारी दी गई कि कई बार प्रशासन से मौखिक शिकायत की जा चुकी है पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours