हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य जी के हरिद्वार आगमन पर स्वामी
विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मिलकर उनको प्रधानमंत्री के नामित गंगा नदी के संरक्षण के लिए फ़ोर्स तैयार करने से सम्बंधित ज्ञापन दिया, एक ज्ञापन को राज्यपाल के ADC ओर हरिद्वार के SDM मनीष सिंह के द्वारा भी दिया गया। जिसको स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने हर सम्भव मदद करने के लिए कहा, ज्ञापन लेकर पहुचे अंशु तिवारी, वैभव अरोड़ा, आदित्य राणा, हिमांशु सरीन ने बताया कि ज्ञापन में पूरे उत्तराखंड राज्य में गंगा जी मे जाने वाले नालो को रोकने और गंगा संरक्षण के लिए उचित नियम बनाये जाने के लिए एक ज्ञापन उनके नाम और एक उनके द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी भिजवाया गया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी के अनुसार पिछले काफी समय से संस्था इस विषय पर पत्राचार कर रही है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसकी सरहानीय पहल भी करि है। जिसकी तर्ज पर उत्तराखंड सरकार को भी इसपर कार्य करना चाहिए। संस्था के उपाध्यक्ष आदित्य राणा ओर सदस्य यश लालवानी ने बताया कि जल्द ही महामहिम से समय लेकर उनसे व्यक्तिगत रूप से भी मिला जाएगा जिसमे उनके समक्ष हरिद्वार की कुछ खास गंभीर समस्याओं को रखा जाएगा जो कि जनहित के लिए ही होंगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours