हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत खाला टिहरा गांव के पास बिहारीगढ़ रोड पर मिट्टी का अवैध खनन धड़ाके से चल रहा है। खनन माफियाओं ने अवैध मिट्टी के खनन से बड़े-बड़े टिलो को खोदकर डांगे नुमा बना दिए हैं। यह टीले राष्ट्रीये राजाजी नेशनल पार्क बैरीवारा रेंज के जंगलों से लगे हुए हैं। इतना ही नहीं जहां से खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी का खेल खेला जा रहा है। उससे लगभग 200 मीटर पर ही राजाजी नेशनल पार्क बैरीवारा वन विभाग की चौकी बनी हुई है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है। कि वन विभाग की चौकी के पास से ही बेखौफ होकर मिट्टी का खनन कर रहे हैं। वन विभाग अधिकारी तथा कर्मचारियों की घोर लापरवाही से राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों की जड़ो को खनन कर खोदा जा रहा है। क्या गस्ती वन कर्मचारियों को मिट्टी के खनन की भनक नहीं लगती। या देख कर भी अवैध मिट्टी का खनन नजर अंदाज किया जा रहा है। जहां मिट्टी के अवैध खनन से माफियाओं की चांदी ही चांदी कट रही है। वहीं सरकारी खजाने तथा जंगलों की जड़ो को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
Home
हरिद्वार
राष्ट्रीये नेशनल पार्क बैरीवारा रेंज के जंगलों की जड़ में चल रहा है धड़ाके से मिट्टी का अवैध खनन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours