हरिद्वार की गूंज
(
कुलदीप सिंह) हरिद्वार। 2अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में हरिद्वार में सेवा सदन की छात्राओं ने हर की पौड़ी से लेकर सेवा सदन इंटर कॉलेज तक सफाई अभियान चलाया। जिसमें छात्राओं व एनसीसी के कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का नारा दिया। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम भी किया। सफाई अभियान में अध्यापिका अंजली त्रिपाठी, रेखा रानी व स्नेह लता अग्रवाल ने भी बच्चों का साथ दिया। अध्यापिकाओं ने बताया कि सफाई अभियान चलाकर महात्मा गांधी को सभी लोग सच्चे श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours