हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। चुनावी घोषणा होते ही दिग्गज पहलवानों की भुजाये सभासदी व चेयरमैन पद हेतु चुनावी समरांगण में शक्ति आजमाने हेतु फड़कने लगी भा. ज. पार्टी से संजीव गुप्ता व कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार ऐम डी शर्मा ऩवोदय नगर से देखे जा रहे है। चुकी शिवालिक नगर, नगर पंचायत क्षेत्र की जनता में अच्छी मजबूत पकड़ रखने के कारण स्थानीय जनता को विश्वास है कि यदि कांग्रेस पार्टी की ओर से एम डी शर्मा को टिकट दिया जाता है तो जीत शत प्रतिशत कांग्रेस पार्टी के हिस्से में होगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके एम डी शर्मा वर्षो से जनता के दिलो पर राज कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और भाजपा दोनो की सीधी टक्कर के चलते चुनाव का माहौल गंभीर देखा जा रहा है। एम डी शर्मा को अपने पूर्व में किये गए जनहित कार्यो और मिलनसार होने पर भरोसा हैं। उनका कहना है कि वो बरसाती मेढक नहीं जो सिर्फ बरसात में दिखाई देंगे। उनका स्थानीय जनता से सभी मौसम में एक ही भाव में मिलना जुलना रहता है। एम डी शर्मा कहते हैं कि चुनाव का क्या है ? कभी हार कभी जीत, मगर उनका आम जनता के साथ हार या जीत पर निर्भर नहीं रहेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours