हरिद्वार की गूंज (24*7)


(मनीष लखानी) हरिद्वार। कहते है कि सोशल मीडिया के जितने फायदे है उससे ज्यादा नुकसान है मगर इस मुहावरे को हरिद्वार के युवा फेल करते नजर आ रहे है सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर हरिद्वार वोलंटियर द्वारा एक ग्रुप बनाया गया है जिसमे शहर एवम अन्य राज्यो के भी रक्तदाता जुड़े हुए है जिसमे कोई न कोई जरूरतमनद की पोस्ट आ जाती है जिसमे उनको।रक्त की आवश्यकता होती है इसी श्रंखला में एक पोस्ट आई  जिसमे पता लगा कि एक व्यक्ति जिसका नाम प्रदीप कुमार है और डेंगू नामक बीमारी से ग्रसित है तो उसे आनन्दम हॉस्पिटल जगजीतपुर में रक्त की आवश्यकता है सन्देश पड़ते ही हरिद्वार के युवा लोकेश कुमार संजय गोयल और रोहित बिन समय गवाए तुरन्त रक्तदान करने ब्लड बैंक हरिद्वार पहुचे और जरूरतमंद की रक्त देकर सहायता की संजय गोयल एवम।रोहित जी का कहना है कि उनको खुशी होती है जब वह किसी को अपना रक्त देते है और वो उक्त व्यक्ति जिनको रक्त चाहिए होता है उसके परिजनों को भी रक्तदान करने के लिए जागरूक करते है
लोकेश कुमार जो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन मे उत्तराखण्ड प्रदेश के कोर्डिनेटर का दायित्व देख रहे है उनका कहना है कि वह संघठन की  मीटिंग में रुड़की गए हुए थे वहां जैसे ही उन्होंने सन्देश पड़ा तो उन्होंने सर्वप्रथम मानव सेवा करनी उचित समझी और मीटिंग को मध्य में ही अपने मित्र को।सौप के रुड़की से हरिद्वार आ गए और रक्तदान किया।

हरिद्वार की गूंज परिवार रक्तदातायो को हृदय से सलाम करता है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours