हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलीपुर आंनदनगर में विकास कार्य प्रगति पर चल रहा है। ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति हैं जो अपने ग्राम पंचायत की समस्या का निस्तारण करने के लिए दिल जान से जुटे हुए हैं। आए दिन किसी न किसी गांव की समस्या का समाधान करना वह अपना कर्तव्य मानते हैं। वहीं ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा रामलीला मैदान में तार बाड़ कार्य के साथ साथ सफाई अभियान चलाया। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में रामलीला समिति पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान का संकल्प लेते हुए कहा कि गांव में कहीं भी गंदगी नहीं होने देंगे और ग्रामवासियों को स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक भी किया जाएगा। ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह का कहना है कि ग्रामवासी स्वच्छता मिशन अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साफ सफाई रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours