हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार शहर के मेयर मनोज गर्ग ने हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS (24*7) को बताया कि रानीपुर मोड़ स्तिथ शंकराचार्य चौक के पास आम जनता उसमे भी महिलाओं के सम्मान हेतु एक अस्थायी मोबाइल शौचालय रखवाया जायेगा। इस स्थान पर दिनभर में हजारों की संख्या में आम जनता का आना जाना लगा रहता है। मगर शौचालय के अभाव में आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही गर्ग जी ने बताया कि जो गाय माता सड़को पर भोजन और उपचार हेतु दर दर भटकती रहती हैं, उनके लिए समुचित व्यवस्था करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जायेंगे। अक्सर देखा जाता है कि वी आई पी लोग अपने मिलने वालों को प्रतीक्षा कराना अपनी शान समझते हैं, मगर मेयर जी को ये बिल्कुल पशनद नहीं। उनके लिये दूसरे का समय भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि स्वयं का। इसके अलावा हर की पौड़ी, सी सी आर, वीआईपी घाट के बीच गंगा के किनारे जो लोग असभ्यता पूर्ण  गंगा किनारे बैट कर शौच करते हैं उन्हें जागरुक करने के अलावा कठोर कार्यवाही करने की योजना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours