हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। श्री राम केवल हिंदुओं के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए एक आदर्श वह प्रेरक है, वे इस संसार में सत्य का मार्ग दिखाने एवं सत्य के अंधकार को दूर करने के लिए अवतरित हुए। रुड़की बीटी गंज मे चल रही 99 वीं रामलीला में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम श्री राम का आदर जहां सनातन धर्म के अनुयाई करते हैं। वहीं देश- विदेश में अन्य धर्मों के मानने वाले भी उनके चरित्र एवं संदेशों को अपने जीवन में लाने का प्रयास करते हैं। रामलीला का मंचन हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, मलेशिया, बाली, इंग्लैंडव रसिया सहित विश्व के अनेक देशों में आज बड़े उल्लास के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला, होली, दिपावली आदि अनेक त्यौहार हमारी राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करते हैं। अंत में उन्होंने आरती में भाग लिया तथा रामलीला कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने पुराने अस्पताल रोड स्थित चल रही 59वें रामलीला में पहुंच कर अपने विचार व्यक्त किए। वहां भी उन्हें  अशोक त्यागी द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इससे पूर्व उन्होंने दुर्गा मंदिर में चल रही आरती में भी भाग लिया। उन्होंने दुर्गा अष्टमी की सभी भक्तों को बधाई दी तथा अष्टमी की महत्ता पर प्रकाश डाला। पंडित जगदीश पैन्यूली लेना उन्हें पटका व नारियल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, सुबोध गुप्ता, आचार्य  पंडित रमेश सेमवाल, गौरव गोयल, सौरभ सिंघल, संजय अरोड़ा, चौधरी धीर सिंह, प्रदीप जैन, एड.नवीन कुमार जैन, पार्षद राकेश गर्ग, विशाल गुप्ता, नवनीत गर्ग, रजनीश गुप्ता, देशबंधु गुप्ता, अजय सिंघल, संजीव गोयल, सुधीर कालरा, पियूष जैन, वरुण गोयल, बंटी जैन, आशीष अग्रवाल, मनोज गोयल, विभोरअग्रवाल, शिवम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, गौरव मेहंदीरत्ता तथा इमरान देशभक्त आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours