हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। दूरदर्शिता, संकल्प की दृढ़ता, संवेदनशीलता और अपने कर्तव्य के धनी युवा तुर्क नेता संजीव चौधरी लगातार दो वर्षों से अधिक समय से जनता के बीच में अपनी अलग पहचान बनाने में क़ामयाब रहे है। नगरपालिका क्षेत्र शिवालिक नगर में प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर उन्होंने अपनी एक ज़बर्दस्त टीम खड़ी की हुई है। नगरपालिका शिवालिक नगर के गठन के समय से ही निरंतर जनता के बीच में रह कर 24 घंटे उनके सुख दुख में कार्य रहते रहने से संजीव चौधरी आज समाज के सभी वर्ग के लोगों की आँखों के तारे बन चुके हैं। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की ग़रीब जनता उनको अपने मसीहा के रूप में देख रही है। अपनी बेबाक़ टिप्पणी के चलते युवा तुर्क नेता संजीव चौधरी अपनी बेबाक़ी के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र की समस्याओं से निरंतर जूझने वाले संजीव चौधरी ने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह एक सूत्र में बांध रखा है। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन प्रशासन को सीधी टक्कर लेने वाले संजीव चौधरी ईमानदार साफ-सुथरी छवि से अपनी अलग ही पहचान बना चुके हैं। ईमानदार साफ-सुथरी छवि वाले संजीव चौधरी को जनता के बीच में जाने के लिए किसी प्लैटफ़ॉर्म की आवश्यकता नहीं है। वह सीधे संवाद में विश्वास रखते हुए जनता के बीच में अपनी बात रखने में क़ामयाब रहे हैं। सरल व्यक्तित्व और सहज व्यवहार के धनी के संजीव चौधरी से आम आदमी उनके पास सीधे पहुँच सकता है। यह उनकी एक बहुत बड़ी पहचान बन चुकी है। आपको बता दें कि नगर पालिका चुनावों में संजीव चौधरी एक ज़ोरदार पारी की शुरुआत करने की तैयारी में है। तमाम राजनीतिक दलों की टक्कर सीधे संजीव चौधरी से होने वाली है। नगर पालिका शिवालिक नगर की जनता का कहना है कि ईमानदार छवि रखने वाले संजीव चौधरी को क्षेत्र की जनता ने चुनाव से पहले ही सलेक्शन की भूमिका में अपना नेता चुन लिया है। जनता के दिलों में राज करने वाले संजीव चौधरी शीघ्र होने वाले चुनावों में नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में उनकी दावेदारी सबसे ऊपर मानी जा रही है। चाहे किसी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में हो या स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में वह मैदान में आए सभी को संजीव चौधरी से एक कड़ी चुनौती मिलने की पूर्ण संभावना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours