(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत कटारपुर और बिशनपुर कुंडी के खेतों में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन हाथियों की दस्तक से किसानों में भी बेचैनी बनी हुई है। हाथीयों के झुंड तैयार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। आज दिन में ही दो हाथियों के आने से क्षेत्र में खलबली मची रही। ग्रामीणों ने हाथी आने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने पटाखे छोडकर कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर भगाया है। इस दौरान हाथियों को देखने के लिए ग्रामवासियों की भीड़ लगी रही। किसानों का कहना है कि लगातार हाथियों के आने से खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। जिससे किसानो को खेतों में खड़ी तैयार फसलों की लागत भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि किसान रात दिन खेतों में मेहनत तो करता है। लेकिन उसकी मेहनत का पैसा नहीं मिल पाता है। सरकार भी जानवरों के द्वारा खराब की गई फसलो का मुआवजा नहीं देती है। जिससे किसानों में लगातार रोष पनप रहा है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours