(रजत चौहान) हरिद्वार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पर्यटनविभाग को पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीययोगदान के लिए राज्य के पर्यटन मंत्रीश्री सतपाल महाराज ने सम्मानित
किया। यह सम्मान देहरादून मेंआयोजित एक कार्यक्रम में देसंविवि के पर्यटन विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणेशपाराशर ने प्राप्त किया, विवि लौटने पर पर्यटन विभाग की टीम कुलाधिपतिश्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या से भेंट की।कुलाधिपति जी ने पूरी टीम को बधाईदेते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कीमंगल कामना की, देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहाकि यह सम्मान देसंविवि के लिए एकऔर नई उपलब्धि है। प्राचीन गुरुकुलपरंपरानुसार संचालित विवि मेंविद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के लिएविविध कार्यक्रम संचालित होते हैं, उन्हीं कार्यक्रमों के द्वारा पर्यटन विभाग नेअपने कर्त्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया है, उन्होंने कहा कि विवि अपने टिकाऊसंरचना एवं प्यार भरे व्यवहार से देश, विदेश में अपना नया पहचान बनाया है, यही कारण है कि विवि परिवार अपनेकर्तव्यनिष्ठ आचरण से अनेकउपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।प्रतिकुलपति ने पर्यटन विभाग की पूरीटीम को बधाई दी, सम्मान प्राप्त कर विविलौटने पर डॉ. अरुणेश पाराशर नेबताया कि पी.एच.डी. चेम्बरउत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पर्यटन एवंटूरिज्म स्कूल डॉट कॉम सहित अनेकसहयोगियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रकार से प्रेजेण्टेशनदिया गया, विवि से १२ सदस्यीय टीमगयी थी, जिसमें डॉ. अवनेन्दु पाण्डेय, पारूल, संध्या, लुयस साहू, आशुतोष, शिवम आदि शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours