हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में पिछले कुछ दिन से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम फाइल मैच में पी एस सी बटालियन ने हरिद्वार पुलिस को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया। प्रथम पारी में हरिद्वार पुलिस ने पहले खेलते हुवे पी एस सी बटालियन को 65 रन बनाने का लक्ष्य दिया। पीएससी 40 वी बटालियन की शुरुवात खराब रही। उसके विकेट निरन्तर गिरते जा रहे थे। मगर कहते हैं कि अंत भला तो सब भला, दोनों ही टीम।में खुशी कभी हरिद्वार पुलिस तो कभी पीएससी बटालियन में आती जाती रही। खेल के बीच मे लेग अंपायर के गलत निर्णय देने के कारण खिलाड़ी मैदान में घुस गए थे। मगर जब माइक में अनाउंसमेंट हुवा कि अन्य लोग मैदान से बाहर आ जाओ वरना यहाँ से सस्पेंड होकर जाओगे तो माहौल शांत होकर आगे बढ़ा। खिलाड़ियों के जोश बढ़ाने के लिए आतिशबाजी, ढोल, आदि का प्रबंध किया हुआ था। क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड के अन्यो जिलो की टीमो ने भी भाग लिया था। जितने वाली टीम के अलावा उप विजेता टीम को एडीजी अशोक कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रकाश देवली ने पुरुस्कार की घोषणा की, एसएसपी कृष्ण कुमार वी के ने भी मैच का आनंद लिया। मंजूनाथ टी सी (एस पी यातायात ) आज खेल खेल में अपने 10 साल पुरानी यादों में खो गए। अशोक कुमार जी ने बताया कि उत्तराखंड में रणजीत ट्रॉफी को देखते हुए यह क्रिकेट टूर्नामेंट इसलिए भी जरूरी हो जाता हैं कि आने वाले समय मे हमारे विभाग से कुछ अच्छे खिलाड़ी चुने जा सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours