हरिद्वार की गूंज
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शराब के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाते हुए ट्रक यूनियन रोड पर स्थित नॉनवेज दुकानो और ठेलियों पर जबरदस्त छापेमारी की। दुकानों और ठेलियो पर जो भी शराब पीता हुआ मिला। पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस की छापेमारी देख दुकानदारो में  अफरा-तफरी का माहोल बन गया। और शराब मे लिफ्त दुकानदार इधर उधर दौड़ने लगे। वही शराब में लिफ्ट एक कारोबारी को पुलिस ने धर दबोचा। शराब की छापेमारी टीम में ज्वालापुर थानाध्य
क्ष चंद्रभान सिंह, एस०आई विकास रावत, रेलवे चौकी एस०आई नितेश शर्मा व अनूप शर्मा आदि टीम में थे। आपको बता दें कि हरिद्वार से लेकर ज्वालापुर तक अवैध शराब का कारोबार धड़के से चल रहा है। शाम ढलते ही अवैध शराब के कारोबारी सड़कों पर निकल आते हैं। और जगह-जगह शराब मिलने का सिलसिला जारी हो जाता है। हरिद्वार क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार मे नौकरशाहों और नेताओं के गठजोड़ से यह कारोबार खूब फल-फूल रहा है। नौकरशाहों और नेताओं के साथ शराब कारोबारियों का गठजोड़ होने के कारण नौजवान अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। प्रशासन को शराब के जहर से नौजवानो को बचाने के लिए कानूनी शक्ति को अपनाना होगी। इसके साथ ही शराब का धंधा करने वालों और उनको संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी आबकारी विभाग और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी होगी। तभी हरिद्वार क्षेत्र के निवासियों का कुछ भला होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours