हरिद्वार की गूंज

(मौ.आरिफ) हरिद्वार। जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर भगत सिंह चौक पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया। समिति कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण करते हुए कहा कि देशभक्तों की शहादत  से ही अंग्रेजी हकूमत से देश को आजादी मिली है। शहीदों का जीवन  हमारे लिए  प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि  शहीद ए आजम भगत सिंह  ने अंग्रेजी हुकूमत को देश की जनता के सामने झुकने को मजबूर कर दिया था। उन्हीं के बलिदान से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दिलों में देश भक्ति का जज्बा होना चाहिए। और शहीदों के विचारों पर चलकर देश के हितों के लिए कार्य करनी चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours