हरिद्वार की गूंज
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ज्वालापुर में पोषण  रैली माह का आयोजन किया गया। जिसमें जनता को स्वास्थ्य के प्रति एवं स्वच्छता के लिए जागरूक करने का आहवान किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता शर्मा के तत्वाधान में यह रैली मोहल्ला चाकलान होते हुए गूघाल मंदिर पर संपन्न हुआ। जहां समूह के सदस्यों ने मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया गया। गीता शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजना कुपोषण को 2022 तक भारतवर्ष से संपूर्ण रूप से हटाने के संबंध में यह रैली निकाली गई है। उन्होंने बताया कि रैली में बाल विकास स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समूह के प्रयासों द्वारा इस योजना को लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिय सुपरवाइजर संगीता तोमर, गीता नेगी, आंगनबाडी कार्यकरत्रि धनवंती, ओमपलेश, स्नेहलता, अर्चना, गुड्डी, ऊषा, बबीता, अर्चना शाह, शाजिया, प्रतिभा राय, यशोदा, गुलशन, सोनिया सरयैदा, काश्फा जैनब, गिता नेगी, शाहनाज आदि सहयोगीयो ने अपना योगदान दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours