हरिद्वार की गूंज
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 21 सितंबर को हरसोली जट्ट गांव में दो पक्षों के बीच हुऐ खूनी संघर्ष मे पप्पू की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के एससी अनुसूचित जाती विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल अपनी पूरी टीम के साथ मृतक पीड़ित परिवार के घर मिलने के लिय पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की चर्चा की गई। अध्यक्ष दर्शन लाल ने पीड़ित परिवार को सहानुभूति देते हुए कहा कि एससी अनुसूचित जाती विभाग की पूरी टीम आपके साथ खडी है। उन्होंने एसएसपी और जिलाअधिकारी को हत्यारों को पकड़ने के लिए 3 दिन का समय देते हुए कहा कि अगर 3 दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई। तो एससी विभाग की टीम अनुसूचित लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष नकली राम ने कहा कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय के साथ साथ समुचित मुआवजा भी मिलना चाहिए और फरार चल रहे दोषियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे। वही अध्यक्ष अजय कुमार मौर्य ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से गांव में असहज का माहौल बना हुआ है। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज। उन्होंने कहा कि हरजोली जट में हुऐ खूनी संघर्ष से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव में कम से कम 15 दिन तक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल अष्टवाल, प्रदेश सचिव राजेंद्र भंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुखपाल सिंह जायसवाल, अध्यक्ष सीताराम, मैनपाल सिंह, कालाराम, मित्तर सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, सोनू कुमार, प्रशांत कुमार, ओमवीर, रमेश, अरविंद कुमार, रफल सिंह, विकास कुमार, पूरण सिंह, मोहर सिंह, डॉ सुनील कुमार मौर्य और मोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Home
हरिद्वार
कांग्रेस एससी अनुसूचित जाति विभाग का SSP और DM को तीन 3 दिन का अल्टीमेट, 3 दिन मे नही किया गया गिरफ्तार, तो होगा धरना प्रदर्शन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours