हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के केस को लेकर अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एवँ अपराध नियंत्रण संगठन रजि0 नई दिल्ली के चेयरमैन माननीय श्री पं मोहित नवांनी जी राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक ली जिसमे की विवेक तिवारी हत्याकांड के केस को संगठन की और से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में लेजाया जायेगा और उत्तर प्रदेश पुलिस के दोषी हत्यारे सिपाहियों को किसी भी कीमत में बक्शा नही जायेगा और संगठन के चेयरमैन श्री पं मोहित नवांनी जी ने उत्तर प्रदेश की पूरी टीम को सख्त निर्देश दिया कि पूरा उत्तर प्रदेश का संगठन इस दुःख की घड़ी में विवेक तिवारी जी के परिवार के साथ है उनकी आवाज को संगठन के माध्यम से भी उठायेगा और संगठन की और से पूरी सुरक्षा दी जायेगी और यदि इस केस को लेकर यदि सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा तो संगठन की और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केस के लिये मुहैया कराए जाएंगे और जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के सिपाहियों के दुवारा मानवाधिकारो का हनन किया है उसे किसी हाल में बक्शा नही जायेगा और सख्त से सख्त सजा दिला कर संगठन दम लेगा ताकि भविष्य में ऐसी धटना दुबारा न हो। इस केस की जांच के लिये संगठन के दुवारा एक कमेटी बना दी गई है जो इस केस की जांच करके आगे की कार्यवाही शुरू करेगी, राष्ट्रीय कोर कमेटी में उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री अमित सिंह जी और मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव श्री अजय मिश्रा जी और उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव श्री फिरोज अहमद जी और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अंशुल गुप्ता जी आदि शामिल किए गए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours