हरिद्वार की गूंज
(जावेद राणा) गागलहेड़ी। गागलहेड़ी बुधवार के दिन थाना परिसर में निवर्तमान थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह की भावभीनी विदाई समारोह की आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में सभी ने उनकी लगभग एक वर्ष के कार्यकाल की प्रसंशा की।

*विवादों का बड़ी सूझबुझ से किया हल*
क्षेत्र की जनता ने थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा है कि सभी जनप्रतिनिधि के साथ ताल मेल कर थाना क्षेत्र में उपजे विवादों का बड़ी सूझबुझ से हल किया है।
जितेंद्र कुमार सिंह ने सबको साथ लेकर चलने का अदभुत प्रतिभा दिखाई है। थाना गागलहेड़ी के लोकप्रिय पूर्व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह के सम्मान में थाना परिसर व पीजी पायस में विदा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। लोगों ने पूर्व थाना प्रभारी गागलहेड़ी द्वारा किये गए कार्य एवं बनाएं गए व्यवहार की सराहना करते हुए काबिले तारीफ बताया।

*पूर्व थानाध्यक्ष ने कहा-*
पूर्व गागलहेड़ी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा की लोगों ने आज इस विदाई समारोह में प्यार दिया हैं.. मेरे लिए आँखे नम हुई हैं. जिसे मैं कभी नही भुला पाउँगा. लोगों ने थानाध्यक्ष द्वारा किये गए कार्य का सराहना करते हुए समान्नित करते हुए विदाई दी।

*स्कूल निदेशक ने कहा-*
थाना गागलहेड़ी के निवर्तमान थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का जनकपुरी में स्थानांतरण होने पर पीजी पायस इंटर कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम कर विदाई दी गई प्रधानाध्यापक नीतू वालिया ने कहा कि थानाध्यक्ष का कार्य इनके द्वारा किया गया वह सचमुच पुलिस नियम के दायरे में रहा। कॉलेज प्रबंधक पंकज गर्ग ने कहा जितेंद्र कुमार का थाना गागलहेड़ी में एक साल का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। समय समय पर स्कूल कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को कानून के सबंध में जानकारी देने के साथ साथ उन्हें अपने कैरियर के प्रति भी लगातार प्रेरित किया है।

*विदाई समारोह में कौन कौन रहा मौजूद*
काली नदी चौकी प्रभारी प्रमोद नेन, एसआई बिजेंद्र पाल शर्मा, कॉस्ट अनुज सिरोही, आशीष कुमार, मोहित कुमार, नरेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, श्रीकांत, शर्मा, प्रताप राणा, अरुण प्रताप, अरुण यादव, खुशनूद राव, योगेंद्र शर्मा, नीलम, मोना, अंजली, मीनाक्षी, सुनीता, सेकड़ो मौजूद रहे।

*किसने संभाला गागलहेड़ी थाने का चार्ज*
जितेंद्र कुमार सिंह के तबादले के बाद थानेदारी की जिम्मेदारी मंगलवार सुबह सरिता सिंह ने संभाल ली। इस दौरान समस्त थानाकर्मियो के साथ अहम बैठक कर थाने को सुचारू ढंग से चलाने एव ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours