हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर में स्थित भगवान शंकर इंटर कॉलेज में 27 सितंबर को हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांड की ओर से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में आंखों के चेकअप और मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को अस्पताल ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। समाज सेवी एन० सी० सी० लैफ्टिनैन्ट अश्वनी शर्मा ने बताया कि कल 27 सितंबर को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट देहरादून की ओर से भगवान शंकर इंटर कॉलेज खानपुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजित कराया जाएगा। नि:शुल्क शिविर मे जौली ग्रांड के नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच करेंगे तथा मोतियाबिंद से पीड़ितों मरीजों को टीम उसी दिन ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन करेगी। उन्होने बताया कि नेत्र पीड़ीतो का दिंनाक 28 को ऑपरेशन करके 29 को पीड़ीतो को वापस लाने की सुविधा भी अस्पताल की है। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड (यदि हो) पहचान पत्र, आधार कार्ड, फोन नंबर और एक जोड़ी कपड़े लाना अनिवार्य है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours