हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में अपनी मांगों को लेकर बहादरपुर जट एकड़ कंला अम्बूवाला पथरी विस्थापित, सुकरासए, सराय आदि गांव का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में ए के सिंबल महाप्रबंधक रेल मुरादाबाद (डीआरएम) से मिला उन्होंने बहादरपुर जट एकड़ मार्ग पर रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास के बारे में डीआरएम को एक ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि बहादरपुर जट एकड़ मार्ग रेलवे द्वारा एक अंडरपास का निर्माण किया गया है जो निर्माण के बाद से ही पानी से भरा हुआ है जिसमें लगभग 15 गांव का आना जाना बिल्कुल ठप हो गई है और किसान खेत से चारा भी नहीं ला पा रहे हैं स्कूल जाने वाले बच्चे सराय से होकर जा रहे हैं सभी लोगों ने कहा कि इस अंडर पास के बनने से लगभग 15 गांव का रास्ता बंद हो गया है इस अवसर पर ए सिंगल महाप्रबंधक में आश्वासन दिया कि जनता की मांग को देखते हुए आवश्यक सुधार किया जाएगा उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन पर अंडरपास से पानी निकालने की व्यवस्था के लिए कहा और अधिकारियों को रिपोर्ट करने के लिए कहा प्रतिनिधि मंडल में धूम सिंह चौधरी रविंदर चौधरी चंद्र किरण, सुशील कुमार, बलवंत सिंह पवार, जाति राम, प्रधान विकास कुमार  सुभाष चौधरी, श्याम सिंह सैनी, आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours