हरिद्वार की गूंज
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अजय रौतेला ने समस्त क्षेत्रधिकारी तथा थानाध्यक्ष के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधों का जल्द से जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। महानिरीक्षक अजय रौतेला ने कहा कि एसओजी बाहर से आने वाले शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। जिससे अपराधीयो और चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि अपराधों को नियंत्रण करने के लिए थाना स्तर पर संदिग्ध स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मीयो को तैनात किया जाए। महिलाओं के साथ होने वाली गंभीर घटनाओं को देखते हुए। उन्होंने ने कहा कि महिलाओं के होने वाले अपराध विवेचनाओं को 1 माह के भीतर पूरा किया जाए और महिलाओं की फरियाद सुनने के लिए थाने में एक महिला दरोगा व एक महिला कॉन्स्टेबल हर समय तैनात रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours