हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आदर्श बाल सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय बहादरपुर जट में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हिंदुस्तान युनिलीवर प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार की ओर से स्वच्छता अभियान पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए, जिसके अंतर्गत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया और स्वच्छता पर फिल्म भी दिखाई गई। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान लीवर से आए संयोजक संजय कुमार ने बताया कि बच्चों तथा सभी बड़े लोगों को शौच के बाद नहाते समय और भोजन करने से पहले और भोजन करने के बाद अच्छी प्रकार से हाथ को साबुन से साफ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को भी अपनी कक्षा के छात्रों को कविताओं कहानियों तथा नाटक के द्वारा भी स्वच्छता की जानकारी देनी चाहिए, इससे हम अनेक रोगों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि सोच के लिए हम सबको शौचालयों का प्रयोग करना चाहिए और खुले में सोच नहीं करना चाहिए, इससे बीमारियां फैलती हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी स्वच्छता अभियान के लिए आए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर प्राइवेट लिमिटेड का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इससे गांव-गांव घर-घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंच जाएगा और स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ रमेश चंद शर्मा, सतीश शास्त्री अमित चौहान जितेंद्र तोमर, विकास यादव, अजय यादव, अनुपमा चौहान, अरुण यादव, मनीषा जितेंद्र, कमलेश कश्यप, वीर सिंह आदि अध्यापक के अलावा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours