हरिद्वार की गूंज
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरजोली जट गांव में हुई फायरिंग में मर्तक तथा गंभीर रूप से  घायल परिवार के परिजनों से SCST आयोग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद हरपाल साथी, दलित एकता मंच के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, महामंत्री तीरथपाल रवी अपनी टीम के साथ हरजोली जट गांव मिलने पहुंचे। पूर्व सांसद हरपाल साथी, अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, महामंत्री तीरथ पाल रवि ने पीड़ित परिवार के परिजनों से न्याय दिलाने की बात कहते हुऐ कहाँ की पूरा अनुसूचित समाज आपके साथ खड़ा है। SSP और DM महोदय से मिलकर हत्यारो की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके इसकी मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि मर्तक की पत्नी छोटी को सरकार से 20 लाख रुपये की मदद, 12 बीघा  कृषि पट्टा दिए जाने की मांग की जाएगी और गंभीर रूप से घायलो को 5-5 लाखों रुपए की आर्थिक मदद की जाए। उन्होंने कहा कि दलितों समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा। गोली चलाने वाले हत्यारों को पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। वही SC अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार मौर्य ने कहा कि यह निंदनीय बात ही है। कि हर जोली जट गांव में खूनी संघर्ष बीते हुए 9 दिन हो गए हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन ने एक भी हत्यारों को इन दिनों में गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस मौके से 3 हत्यारों को पकड़कर अपना काम संपन्न किया हुआ सोच रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन फरार चल रहे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। जिससे गांव में फेल रहेे भाय का माहोल खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन गांव में कम से कम 15 जवानों की ड्यूटी लगाए। जिससे गांव वाले अपने को सुरक्षित महसूस करें। इस अवसर पर सुशील कुमार, पूर्व प्रधान नाथीराम, ऋषिपाल वाल्मिकी, राजकुमार, डॉ. सुशील कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह, राजबीर, मोनू कुमार, राहुल कुमार, मित्तर सिंह, अतर सिंह, जोगेन्द्र कुमार मौर्य, पप्पन जायसवाल, अशोक कुमार, वेदसिंह, मैनपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रमेश, कोप्टर आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours