हरिद्वार की गूंज
(आशकार अली) भगवानपुर। ग्राम चोली सहाबुद्दीन पुर सहित भगवानपुर क्षेत्र के 10 गांव में उद्यमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक चर्चा के माध्यम से महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार के बारे में जागरुक किया गया डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स नई दिल्ली एवं विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी भगवानपुर के तत्वाधान में उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम भगवानपुर के 10 गांवों में संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज ग्राम चोली सहाबुद्दीन पुर सिसौना एवं हल्लू माजरा गांव में सामूहिक चर्चा के माध्यम से महिलाओं एवं पुरुषों को कैसे व्यवसाय कर सकते हैं तथा कैसे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं एवं अपने व्यवसाय की योजना बना सकते हैं इसकी जानकारी दी गई और साथ ही इन महिलाओं एवं पुरुषों के समता विकास प्रशिक्षण हेतु बैच बनाए गए ताकि भविष्य में इनको व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण कराया जा सके और सशक्त बनाया जा सके इस मौके पर विनीत कुमार, विपिन कुमार, सरिता, अर्शिया, रेनू, राज बहादुर सैनी, आसकर अली, एवं अलग-अलग गांव में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours