हरिद्वार की गूंज
(बलकित सिंह) हरिद्वार। दिनांक 31 अगस्त 2018 को देसरक्षक चौक पर कांग्रेसियों ने सी0 पी0 यू0 के खिलाफ जमकर हल्ला बोला जहाँ देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में संख्या में लोग एकत्रित हुए और सी0 पी0 यू0 द्वारा की जा रही लूटपाट के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि चालान बुक के पीछे पूरी नियमावली होनी चाहिए ताकि लोगों को पता चल सके कि किस कारण से उनका चालान काटा जा रहा है। और चालान की धनराशि भी उसमे अंकित की जाए ताकि अवैध उगाही पर रोक लग सके।
आई0 टी0 विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी व कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने कहा कि आये दिन शहर में एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आ रही है। जिसने सबको आश्चर्य चकित कर दिया है। कल थ्रीविलर वाले का हेलमेट का चालान काटा तो आज एक मामला बाइक सवार का सामने आया जिसके सारे कागज पूरे होने के बाबजूद भी चप्पल पहनने पर चालान काट दिया। यदि कोई नागरिक गलती करता है तो उसे सजा मिल जाती है और जब कोई सी0 पी0 यू0 कर्मी गलती करता है उसके लिए क्या प्रावधान है यह स्पष्ट नही किया जाता जिस कारण शहर के हर नागरिक के मन मे रोष व्याप्त है।
युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि सी0 पी0 यू0 के चालान काटने के मानक क्या है इसकी किसी भी नागरिक को कोई जानकारी नही है। हाल फिलहाल तो सी0 पी0 यू0 द्वारा राज्य सरकार का टारगेट पूरा करने के लिए इस कदर भागादौड़ी कर रही है कि शहर के अंदर चुपके से कही भी प्रकट हो जाती है। और सामने वाला होपलस होकर धराशायी हो रहा है। चिंता सिर्फ इतनी है बस टारगेट पूरा होना चाहिए। जब तक इन्हें शहर के अंदर से नही निकाला जाता तब तक आन्दोन जारी रहेगा।
कांग्रेस प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज कुमार जैन ने कहा कि जल्द एक प्रतिनिधि मंडल एस0 एस0 पी0 हरिद्वार से मिलेगा और शहर के हर चौक पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जाने व उसकी मोनिटरिंग किये जाने और चैकिंग किये जाने की जगह निर्धारित करने की मांग करेगा ताकि लोगों के साथ हो रही अमर्यादित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, यूथ काँग्रेस नेता अरशद ख्वाजा, व जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि राजीव चौधरी ने कोई गुनाह नही किया है जो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उसने शहर के नागरिकों की आवाज़ बुलंद करने का काम किया है जिस कारण उसे झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा है यदि मुकदमा वापस नही लिया गया तो आंदोलन बड़ा भीषण होगा।
हस्ताक्षर अभियान में यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, शुभम अग्रवाल, तेजपाल सिंह जितेंद्र सिंह, नकुल माहेश्वरी, वसीम सलमानी, सुनील कुमार, सुमित भाटिया, अमन बंसल, अंकित शर्मा, तिलक राज, नंदलाल, अजय, दिव्या, रचना देवी, गुलशन, आशु, संजीव, राजेन्द्र सिंह, गोपाल दास, रामसिंह, दौलतराम, पप्पू, संजय, लव सिंह, चंद्र गौड़, किशोरीलाल, हरिमोहन, पंकज, शालू, कीर्ति, वंशिका, हर्षित, कालू, शैंकी, मोहन शर्मा, रजत पाल, तरुण, सुभाष, अमरजीत, पुष्पी, चरणजीत, नवनीत परमार, भारत भूषण, जवाहर, रतिराम, अक्षत, ब्रजेश शर्मा, रवि आदि सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours