हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने सोमवार सांय शंकरार्चाय चौक पहुंच कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एसपी सिटी ममता बोहरा के साथ उन स्थानों की जानकारी ली जहां, एनएच, सिंचाई तथा जल निगम द्वारा कार्य कराये गये थे लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण मार्गाे पर गड्ढे हो गये हैं। डीएम ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ यात्रियों के लिए बनाये गये चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्हांने शिविर में मौजूद ऋषिकुल मेलडिकल काॅलेज के चिकित्सकों से कैम्प में आने वाले लाभार्थियों की जानकारी ली। आज कुल 87 कांवड़ियों ने शिविर के माध्यम से लाभ लिया। 
डीएम ने होटल अलकनंदा के सामने से शंकाराचार्य चैक हाईवे पर मिल रही कांवड़ पटरी पर बरसात से बने गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
डीएम ने कहा कि किसी भी गड्ढे को मिट्टी डालकर न भरा जाये। मार्ग के गड्ढे ईंट बजरी से ही बंद किये जाये। समाचार लिखे जाने तक जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण जारी था। उनके अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री भगवत किशोर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, पेयजल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours