हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 30 जुलाई 2018 को ममता (काल्पनिक नाम) ने थाना कोतवाली पर  आकर लिखित शिकायत दी कि पिछले तीन वर्ष से एक व्यक्ति जिसके नाम अमन खुराना पुत्र श्री विनय खुराना नि0 एकता विहार सहश्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून के साथ जान पहचान थी, एक दूसरे के घर आना जाना था, जिसके चलते अमन खुराना द्वारा शारीरिक संबंध बनाए और उसी दिन इसके द्वारा वीडियो क्लिपिंग बनाई  जिसकी जानकारी पीड़िता को बाद में हुई, जिस पर उससे मिलने जुलना बंद कर दिया, जिसके चलते उसके द्वारा पीड़िता को यह धमकी दी गई कि यदि वह उसके साथ संबंध नही बनाएगी तो वह क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देगा। तथा दिनाँक 26 जुलाई 2018 को उक्त अमन खुराना कचहरी परिसर में सुबह करीब 11.30 बजे मिला, और अपने साथ चलने के लिए कहा, पीड़िता के मना करने पर उसने गाल पर थप्पड़ मारा और धमकी दी कि अब में तेरी वीडियो वायरल कर तुझे बदनाम कर दूंगा और जान से मारने की भी धमकी दी है। जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हैं, उक्त अमन खुराना पूर्व में थाना कैंट से भी बंद हो चुका है। उक्त सूचना पर थाना कोटवाली नगर पर मु0अ0स0 360/18 धारा 385/323/506 ipc पंजीकृत किया गया है, आवश्यक प्राप्त तथ्यों का गहनता से परीक्षण/विश्लेषण कर विवेचना का शीघ्र सफल निस्तारण किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours