हरिद्वार की गूंज 
(रजत चौहन) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी कार्यालय से स्वच्छता सर्वेक्षण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन के माध्यम से जिले भर की ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा। स्वच्छता के विभिन्न मानकों को अपनाकर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जायेगा। डीएम ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 स्वच्छता वाहन को जनजागरूकता हेतु अपने कार्यालय से रवाना किया। यह वाहन ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का संदेश देगा। पूरे जनपद भर की ग्राम पंचायतों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। जो पंचायत स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वाधिक अंक प्राप्त करेगी उसे पुरस्कृत किया जायेगा। सर्वेक्षण 01 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर, जिला विकास अधिकारी श्री पुष्पेंद्र चैहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपराज अग्निहोत्री, जिला पंचायतीराज अधिकारी श्री रमेश त्रिपाठी, उरेडा अधिकारी श्रीमती वंदना, जिला उद्योग प्रबंधक श्रीमती अंजनी रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा कैन्तुरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours