हरिद्वार की गूंज

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार में इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बहादुरी का परिचय देते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा। इस दौरान उनके हाथ में बदमाशों की गोली भी लगी, लेकिन इसके बावजूद भी वह मोर्चे पर डटे रहे और बदमाशों को भागने नहीं दिया। घटना कल गुरूवार की देर रात्रि की है, जब दो बदमाशों ने मुकेश कुमार पुत्र प्रेमनाथ निवसी गणपतिधाम फेस 2 कनखल हरिद्वार से जगजीतपुर में तमंचे के बल पर मोटरसाईकिल व पर्स लूट लिया। मुकेश ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिये सड़कों पर चेकिंग करने लगी।  जगजीतपुर चैकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह सिंह जियापोता तिराहे पर चैकिंग करने लगे।  इसी दौरान बदमाश उन्हें देखकर वापस जामलपुर की ओर भागने लगे। उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ने मोटरसाईकिल का पीछा किया और जनपद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कनखल श्री ओमकांत भूषण और सी0आई0यू0 प्रभारी श्री प्रदीप बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स को देखते ही बदमाश जियापोता रोड़ पर गूलपुलिया के पास कच्ची सड़क की ओर मुड़ गये। थोड़ा आगे जाकर मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गये और पास के खेत में भाग गये। पुलिस द्वारा गुलपुलिया के पास खेत में घुसे बदमाशों की घेराबन्दी की गयी, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बदमाशों की एक गोली श्री प्रदीप बिष्ट के हाथ में जाकर लगी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जावेद अली पुत्र इकरार, निवासी नसीरपुर कला, थाना पथरी, हरिद्वार के पैर में गोली लगी व दूसरे बदमाश कुलदीप पुत्र बाबूराम निवासी उपरोक्त को खेत से ही मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से घटना में लूटी गयी मोटरसाईकिल व पर्स सहित 02 देशी तमंचे मय कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों पर करीब एक दर्जन मुकदमें हरिद्वार जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours