हरिद्वार की गूंज
हरिद्वार शहर में चोरो का तांडव: पुलिस को खुली चुनोती
पुलिस के गश्त पर सवाल
(रजत चौहान) हरिद्वार। चोरी और लूट की घटनाओं में आमजन की खून पसीने की कमाई जा रही है। लेकिन पुलिस किसी को भी पकड़ नहीं पा रही है। हरिद्वार शहर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। लोगो का घर को बंद करके जाना सुरक्षित नहीं रह गया है। झपटमारी और लूट की घटनाएं आम हो चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में दहसत का माहौल बना हुआ है। शहर की मार्किट शिवालिक नगर में इन्वर्टर बैटरी की दुकान में से लगभग 60 हजार की नगदी पर चोरो ने हाथ साफ कर लिया है। जब दुकानदार सुरेंद्र ने बताया की वह दुकान से इन्वर्टर के लिए हरिद्वार गया तोह वह शाम करीब 5 बजे दुकान आया तोह उसने देखा कि 60 हजार की नगदी नही है फिर वो जभी रानीपुर थाने गया
और FIR करवाई पुलिस जांच में जुटी, वही दूसरी ओर रविवार के दिन चोरो के निशाने पर पत्रकार का आवास आ गया। पत्रकार के घर से भी हजारों रु ले उड़े।
पुलिस के गश्त पर सवाल
वही दूसरी ओर पुलिस के गस्त पर भी सवाल खड़े होते नजर रहे है बेखौफ चोर लगातार पुलिस को खुली चुनौतीया दे रहे है। लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ पर हाथ रखे बड़ी घटना के इंतजार में बैठी है।
यहां यहा हुई चोरी की वारदाते
कनखल में बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। जगजीतपुर में रविवार को दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के नगदी जेवर चोरी कर लिए गए। वहीं गणेशपुरम कॉलोनी में चोरों ने एक डॉक्टर दंपती के बंद मकान से जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं में चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जगजीतपुर निवासी राकेश वालिया के बेटे नितिन उर्फ गुड्डू वालिया का परिवार रविवार दोपहर किसी काम से सप्तऋषि क्षेत्र गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। करीब एक घंटे बाद गुड्डू और उनकी पत्नी रीना लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से जेवर और नगदी गायब मिले। सूचना पर कनखल थाना प्रभारी ओमकांत भूषण ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई।
वही दूसरी और
डेंटल क्लीनिक चलाने वाली डॉ. पूजा ने पुलिस को उनके बंद मकान में चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके पति डॉ. कुलदीप पतंजलि योगपीठ में डॉक्टर हैं। इन दिनों वह नेपाल गए हैं, इसलिए वह बच्चों के साथ हरिद्वार में ही मायके में रह रही है। पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की सूचना दी। घर से करीब 30 हजार की नगदी व हजारों रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं।
पुलिस को अभी तक चोरी की घटना में कोई सुराग हाथ नहीं लगा

Post A Comment:
0 comments so far,add yours