हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय रुद्रपुर में चोरी, लूट, चेनस्नैचिंग, आदि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए क्राइम कन्ट्रोल कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस क्राइम कंट्रोल ऑफिस से जिले भर में हो रही आपराधिक घटनाओं पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखा जाएगी। शहर के सभी संदिग्ध जगहों को चिह्नित कर नाईट विजन कैमरों के साथ इस कार्यालय से अटैच किया गया है, ताकि घटना की सारी वारदातों को कैमरे में कैद किया जा सके। जिले के सभी चौक-चौराहों को इस क्राइम कंट्रोल ऑफिस से कनेक्ट किया गया है। शहर के 60 सीसीटीवी कैमरे क्राइम कंट्रोल ऑफिस से कनेक्ट किये जा चुके हैं। ताकि जब भी कोई घटना घटे तो पुलिस तत्काल मौक पर पहुंच सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours