हरिद्वार की गूंज
(दिलशाद अली) लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के दल्ला वाला गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो अलग-अलग समुदाय में झगड़ा हो गया मामला इतना बड़ा कि मुस्लिम समाज के युवक ने दूसरे समुदाय व्यक्ति पर सरिया मार दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया तथा कई लोग घायल हो गए घायलों को लक्सर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया सूत्रों से पता चला है इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया खानपुर पुलिस को जब इस मामले की सूचना मिली तुरंत ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए और घायलों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वही ग्रामीणों का कहना है कि जगदा वाला निवासी एक ग्रामीण है मछली को लेकर कहासुनी हो गई थी और मामला इतना बड़ा कि एक दूसरे पर मरने और मारने को तैयार हो गए इसी दरमियान एक युवक ने लोहे की रॉड उठाकर युवक के सीने में घुसा दी जिससे युवक गंभीर हो गया घायल अवस्था में युवक को स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से उसको सेंट्रल के लिए रेफर कर दिया गया मौके पर स्थिति गंभीर बनी हुई है मौके की नजाकत को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी और गांव में तनाव की स्थिति थी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours