हरिद्वार की गूंज
हरिद्वार की गूंज की खबर का हुआ असर
(गगन शर्मा, उत्तराखंड प्रभारी) हरिद्वार की ज्वालापुर तहसील में अक्सर महिला शौचालय पर ताला लगा मिलता था, ये प्रक्रिया पिछले कई महीनों से जारी थी। जैसा कि जिलाधिकारी महोदय दीपक रावत जी ने अक्सर अधिकारियों को सभी शौचालयों के ताले खोलने के दिशा-निर्देश दे रखे है,उसके बावजूद भी काफी शौचालयों में अभी तक ताले लटकने के कारण आम जनता को विशेषकर महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके बारे में जब हरिद्वार की तहसीलदार सुनैना राणा जी को हरिद्वार की गूंज के उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा के द्वारा जानकारी मिली तो उन्होंने अविलम्ब ताला खुलवाकर गगन शर्मा के जनहित में प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने हरिद्वार की गूंज के जरिये आम जनता से आहवान भी किया कि वो किसी भी असुविधा के लिये समय समय पर अधिकारियों को अवगत भी कराते रहे, ताकि समय समय पर छोटी छोटी समस्याओं का निस्तारण होता रहे और वो छोटी समस्या बडी समस्या ना बने इसके लिए सभी को प्रयासरत रहने की आवश्यकता है।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours